फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को मनेगा सौभाग्य दिवस, बच्चों से पूछे जाएंगे दस सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य दिवस पर छात्रों को मिलेंगे एलईडी बल्ब
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना सौभाग्य के तहत ग्राम स्वराज अभियान में चिह्नित 541 ग्रामों के उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए जाएंगे। यह जानकारी पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 28 अप्रैल को सौभाग्य दिवस मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत न्यूनतम 100 गांवों को सौभाग्यशाली गांव घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रत्येक गांव के प्राइमरी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें पढ़ने वाले बच्चों से सौभाग्य योजना से संबंधित 10 प्रश्नों की क्विज प्रतियोगिता होगी। विजयी बच्चों को एक एलईडी बल्ब देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन में आयोजित बैठक में बुधवार को लखनऊ में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से कंपनी के तमाम आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता राकेश कुशवाह, विराग बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
28 अप्रैल को प्रत्येक गांव के प्राइमरी स्कूल में होगी क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें