इस्लाम देता है इंसानियत का पैगाम:
मेरठ। मेला नौचंदी स्थित पटेल मंडप में मोहम्मद का पैगाम इंसानियत के नाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हर धर्म व समाज के लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मिल्ली कौंसिल के कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि नबी मोहम्मद साहब किसी एक इंसान, खानदान, बिरादरी या मजहब के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर इस दुनिया में आए। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया कि इस्लाम किसी एक के लिए रियायत नहीं करता है बल्कि सबको एक नजर से देखता है। हिंदुस्तान के मशहूर रेसलर विजेता गोल्ड मेडलिस्ट धर्मपाल गुर्जर ने भी अपने विचार रखें। मौलाना महफूज उर रहमान शाहीन जमाली, मौलाना वसी सुलेमान नदवी और मौलाना आमिर रशादी राष्ट्रीय अध्यक्ष उलेमा काउंसिल ने मोहम्मद साहब की मानवता की खातिर कुर्बानी को बयान किया। मौलाना आस मोहम्मद गुलजार कासमी सदर ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल उत्तर प्रदेश, मौलाना अकील अहमद साहब शेखुल हदीस मदरसा गुलजार हुसैनिया अजराड़ा, मौलाना मुफ्ती हसन कासमी, मौलाना डॉ. आशिक इलाही काजी शरीयत दारुल कजा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड फुलत, डॉक्टर जरार अहमद रिजवी मुफ्ती सलीम कासमी ने भी सीरत पर रोशनी डाली। अंत में कार्यक्रम के आयोजक कारी मोहम्मद अफ्फान कासमी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मुफ्ती हस्सान कासमी ने किया और मौलाना अकील अहमद कासमी ने मुल्क की तरक्की, सबकी खुशहाली एवं अमन चेन के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम में जेपी सिंह, हरीश गौतम आदि रहे।
खास बातें:
पटेल मंडप में मोहम्मद का पैगाम इंसानियत के नाम कार्यक्रम आयोजित