सेवा निवृत्त नहीं होते राष्ट्र निर्माता: सीडीओ
मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में 70 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ आर्यका अखौरी और विशिष्ठ अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल भेंटकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा राष्ट्रहित में कहीं भी ली जा सकती है। ये राष्ट्र निर्माता हैं और राष्ट्र निर्माता कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी और जिला विद्यालय निरीक्षक-2 सरदार सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य फतेह चंद ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नारायण शरण ने किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, पवन शर्मा, अभय शर्मा, ताजिम रिजवी आदि रहे।
खास बातें:
राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में हुआ सेवानिवृत्त शिक्षकाें का सम्मान समारोह