मेरठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगने वाली लोक अदालत इस बार 22 अप्रैल को तहसील मवाना, सरधना व जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दिनेश चंद शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती होने के कारण अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 अप्रैल 2018 को होगा।