फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में सात घंटे गायब रही बिजली, जल दिवस पर पानी को तरस गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जल दिवस पर सात घंटे पानी को तरसे हजारों लोग
विज्ञापन

गंगानगर। जल दिवस पर बृहस्पतिवार को गंगानगर में सात घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिसके चलते हजारों लोग पानी को तरस गए। दोपहर के समय आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
220 केवीए मोदीपुरम ट्रांसमिशन से आ रही 33 केवीए की लाइन का केबिल बक्सा फट जाने के कारण गंगानगर क्षेत्र से संबंधित सभी बिजलीघरों की आपूर्ति सुबह सात बजे ठप हो गई। जिससे पानी की किल्लत होनी शुरू हो गई। लोगों ने बिजलीघर कॉल की तो पता चला कि सिवाया बिजलीघर में फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न होने के कारण गंगानगर क्षेत्र में लगी चार ट्यूबवेल भी बंद पड़ गईं। बृहस्पतिवार को ही विश्व जल दिवस पर सैकड़ों लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

गंगानगर के आई, एफ,एम,एन,ओ,सी,बी,डी ब्लॉक में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। ज्यादा जरूरत पड़ने पर लोग आसपास में लगे सरकारी नलों से पानी भरकर लाए। सुबह ही बिजली जाने के कारण टंकियों में भी पानी स्टोर नहीं किया जा सका। दोपहर करीब 1:30 बजे फाल्ट सही होने के बाद दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। जिसके बाद लोगों के घरों में पानी पहुंचा।
कोट
सिवाया में 33 केवीए का केबिल बक्सा फटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। कई बार रिपेयरिंग के बाद फाल्ट ठीक हो सका। दोपहर करीब डेढ़ बजे लाइन चालू कर दी गईं। -योगेंद्र सिंह, एसडीओ गंगानगर
अमर उजाला ने उठायी थी समस्या
गंगानगर के निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने की समस्या को अमर उजाला ने एक सप्ताह पूर्व प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बताया था कि एमडीए द्वारा बनाई गई पानी की छह टंकियों में केवल दो और आठ ट्यूबवेलों में से चार ही चालू हालत में हैं। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो लोगों को इससे भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समाचार प्रकाशित होने पर गंगानगर वासियों ने भी अधिकारियों से शिकायत की थी। अधिकारी यदि समस्या पर ध्यान दे देते और टंकियां व ट्यूबवेल दुरुस्त करा लिया जाते तो हजारों लोगों को सात घंटे पानी के लिए नहीं तरसना पड़ता।


समस्या को गंभीरता से लें
बिजली न होने के कारण पानी को तरस गए। बच्चों को किसी तरह स्कूल भेजा। इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। -पूजा शर्मा जेजी ब्लॉक
अफसरों पर नहीं कोई फर्क
बिना मोटर चलाए पानी नहीं आता। बिजली सुबह सात बजे ही गायब हो गई। दोपहर तक घर का कोई काम नहीं हो पाया। अधिकारियों से कई बार बताया। लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। -विनेस देवी पी ब्लॉक
टंकियां चालू करा दो
विश्व जल दिवस पर ही पानी मिलना मुश्किल हो गया। एमडीए की लापरवाही के कारण हजारों लोग परेशानी को काफी समय से झेलते आ रहे हैं। अगर यह टंकिया चालू हो जाएं तो बिजली जाने पर भी पानी मिल सकेगा। - वीके कौशिक आईजे ब्लॉक
बिजली नहीं तो पानी नहीं
बिजली नहीं तो पानी नहीं। अब तो बुरा हाल हो गया है। कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। पानी न होने के कारण बच्चों को भूखे ही स्कूल जाना पड़ा। -सीमा वत्स, सी ब्लॉक
विज्ञापन

पूरे सीजन रहेगी परेशानी
गर्मियां शुरू होते ही बिजलीघरों में फाल्ट होने और यहां पानी की किल्लत होनी शुरू हो गई है। अब पूरे सीजन इसी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। -सुकेसना त्यागी जेजी ब्लॉक

खास बातें:
मोदीपुरम ट्रांसमिशन से आ रही 33 केवीए विद्युत लाइन का केबिल बक्सा फटने से आपूर्ति रही ठप
सुबह सात बजे ही बिजली गुल होने से नलों के हलक सूखे, टंकियां और ट्यूबवेल पहले से हैं बदहाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें