फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगी विकास की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीए के दस हजार आवंटियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

मेरठ। एमडीए की तीन अहम योजनाओं में अब विकास की राहें खुलेंगी। दस हजार आवंटियों को भी मुश्किलों से निजात मिलेगी। इन योजनाओं के किसानों की मांग अब पूरी होने लगी है। अतिरिक्त प्रतिकर के चेक बांटे जाने के बाद इन योजनाओं में बंद पड़े विकास के काम अब शुरू होंगे।
लोहियानगर, गंगानगर तथा वेदव्यासपुरी योजना में कई वर्षों से आंदोलन चल रहा था। किसानों की मांग थी कि उन्हें भी शताब्दीनगर की तर्ज पर ही अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। इसे लेकर किसानों ने लगातार आंदोलन किए। डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन किया। नतीजा किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर देने पर सहमति बनी और शनिवार को चेक वितरण का काम शुरू हो गया। अहम यह है कि विवाद के पटाक्षेप से इन योजनाओं में विकास के काम शुरू हो जाएंगे। किसानों ने इन योजनाओं में काम नहीं होने दिए थे। कई बार एमडीए अधिकारियों ने प्रयास किए। लेकिन काम नहीं हो पाया था। अब यहां काम शुरू होगा।
विज्ञापन

मिलेगा भूखंडों पर कब्जा
इन योजनाओं में अब भूखंडों पर भी कब्जा मिल सकेगा। तीनों योजनाओं में एमडीए ने लगभग दस हजार संपत्तियों का ऐसा आवंटन कर रखा है जिन पर कब्जा नहीं हो पाया था। ऐसे में आवंटी परेशान थे। अब इन सभी पर कब्जा मिल सकेगा।
विज्ञापन

इन योजनाओं को मिलेगी गति
- वेदव्यासपुरी में बन रहा आईटी पार्क अब पूरा हो जाएगा। किसानों ने इस पर काम बंद कर दिया था
- वेदव्यासपुरी में 25 करोड़ से 29 हजार वर्ग मीटर में बन रहे मिनी स्टेडियम पर काम पूरा हो सकेगा
- लोहियानगर में फ्लैट निर्माण पूरा हो सकेगा
- गंगानगर एक्सटेंशन में और तेजी से काम होगा

तेजी से आगे बढ़ सकेंगे
किसानों का यह विवाद निपटने पर हम भविष्य की योजनाओं पर तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। अब आवंटियों को भी राहत मिल सकेगी और विकास के रुके काम पूरे हो सकेंगे। -साहब सिंह, वीसी एमडीए


खास खबरें:
किसानों को चेक वितरण से अब राहें होंगी आसान
तीन योजनाओं में नहीं हो रहा था विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें