फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को एसडी सदर इंटर कालेज में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, स्थानांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण, कैशलेस चिकित्सा, चयन वेतनमान प्राप्त सहायक अध्यापक के पद से प्रवक्ता पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों को अगले 12 वर्षों के अंदर ही पदोन्नत वेतनमान प्रदान करना, सहायक अध्यापक के पद को सहायक प्रवक्ता पदनाम दिया जाना, स्ववित्त पोषित शिक्षकों को मानदेय दिलाए जाने और संस्थाओं में छात्र निधियों के अनेक खातों के स्थान पर केवल एक खाता किए जाने आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मेें नित्यानंद शर्मा, हरकेश सिंह, राम गोपाल, बृजपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार विमल, अजय कुमार, रजत प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, यशपाल सिंह, बृज कुमार, नीरज कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, रॉकी सिंह आदि मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण हुआ
मेरठ। तेजगढ़ी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला व ब्लॉक इकाई का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें अंबरीश कुमार को जिला उपाध्यक्ष और विनोद कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री अमन सिंह, प्रांतीय पदाधिकारी अजय कुमार, पदम सिंह, प्रेमचंद, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव गौतम, प्रवीण राय आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री पद पर चयनित एक पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के कारण संगठन से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मनाया नव वर्ष
मेरठ। नए साल के पहले दिन सोमवार को व्यापार संघों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गंज बाजार व्यापार संघ सदर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल, दलजीत सिंह, गजेंद्र शर्मा, नीरज मित्तल, अनिल जैन, गणेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय जैन और संचालन महामंत्री सतेंद्र अग्रवाल ने किया। इस दौरान चिराग सिंघल, विवेक वालिया, अरुण गुप्ता, अजय जैन, रविंद्र गर्ग, अनिल गुप्ता, राजीव कौशल, राजेश राठौर, जयप्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे। वहीं बेगमपुल व्यापार संघ के कार्यक्रम में केक काटा गया। इस दौरान राजेश सिंघल, पुनीत शर्मा, राजीव सिंघल, महेंद्र सचदेवा, राजा जोइंट, अनिल मित्तल, अशोक माहेश्वरी, मुकुल सिंघल, रतन सहगल, गिरीश भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें