वैदिक यज्ञ के साथ नववर्ष का स्वागत
दौराला। मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को नववर्ष का स्वागत वैदिक यज्ञ के साथ किया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान राजपाल सिंह रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा में प्रारंभ होता है। लेकिन यज्ञ का आयोजन कभी भी किया जा सकता है। यज्ञ से शारीरिक ओर मानसिक दोनों प्रकार की शुद्धि होती है। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर द्वारा सबसे अधिक उपस्थिति वाली कक्षा अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुधा अस्थाना, सपना, सविता, सुनीता को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रचना, ममता, रजनी, उमा, शशि, नेहा, विदुषी, सानू आदि मौजूद रही।