कैंट विधायक न वितरित की पुस्तकें व स्कूल ड्रेस
मेरठ। कृष्णापुरी स्थित जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं को पुस्तकें स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। विधायक ने छात्रों को पुस्तकें, स्कूल ड्रेस व बैग वितरित किया और छात्रों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य मधुसूदन कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विनीत कुमार गुप्ता ने किया। शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील शर्मा, प्रीति जैन, संजीव भारद्वाज, दिलशाद अली व जाकिर आदि उपस्थित रहे।