फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर में ईदगाह के पास रविवार आधी रात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान ख्वांजापुर भावनपुर निवासी विरेंद्र शर्मा (30) पुत्र मांगेराम के रूप में हुई। वह दिल्ली में कैब चालक था। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक के भी परखचे उड़ गये। विरेंद्र ने हेलमेट लगाया हुआ था। पुलिस ने कार चालक सतेंद्र निवासी ज्ञानपुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर आई-10 कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दशमेश नगर निवासी दिनेश जैन, उनकी पुत्रवधू मेघा जैन और छह साल की पौत्री नव्या जैन घायल हो गए। दिनेश और नव्या को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें