फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 114 उद्यमियों को मिलेंगे निर्यात पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 नवंबर को नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में होगा निर्यात पुरस्कार समारोह
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले में अधिकांश मेरठ और जालंधर के उद्यमी
खेल सामग्री और खिलौना निर्यात से जुड़े उद्यमी होंगे सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से 25 नवंबर को नई दिल्ली में निर्यात पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमे खेल सामग्री और खिलौना निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025-26 के दौरान निर्यात में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 114 निर्यातकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से मेरठ और जालंधर के उद्यमी शामिल हैं।
परिषद के अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि खेल सामग्री और खिलौना उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश की अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरठ और जालंधर जैसे शहर इस क्षेत्र में निर्यात के प्रमुख केंद्र हैं। निर्यात पुरस्कार समारोह के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

समारोह बुधवार को नई दिल्ली के जनपथ स्थित द इंपीरियल होटल में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि इंवेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद होंगे।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले निर्यातकों में मेरठ और जालंधर के अलावा दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और अमृतसर के प्रमुख उद्यमी भी शामिल रहेंगे। परिषद भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से कार्य करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें