फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

दौराला। कस्बे की एक कॉलोनी के लोगों ने यहां रहने वाले एक युगल से शक के आधार पर पूछताछ की। पता चला कि वे मुरादनगर से फरार हैं। जिस पर लोगों ने उन्हें दौराला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मुरादनगर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को चार दिन पहले मुरादनगर निवासी विशेष समुदाय का एक युवक लेकर फरार हो गया था। बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फरार होने के बाद दोनों दौराला की एक कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने लगे। इस मामले में मुरादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। कॉलोनी के लोगों को रविवार को इसकी भनक लग गई और उन्होंने हंगामा कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने उनसे पूछताछ की तो मामला सामने आया। सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कार्यवाहक एसओ एनपी सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों द्वारा मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। मुरादनगर पुलिस एवं युवती के परिजनों को जानकारी दे दी है। उन्हें हिरासत में लिया है। दोनों को मुरादनगर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें