फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, उपकरण फुंके
विज्ञापन

खरखौदा। गांव कैली में ट्रांसफार्मर लगाए जाने के दौरान लाइन में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिसमें लोगों के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम की लापरवाही बताते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव कैली में 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी विद्युत निगम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। जिसमें मंगलवार शाम नया ट्रांसफार्मर आ गया। जिसमें उपकेंद्र से आए लाइनमैन ने नया ट्रांसफार्मर रख दिया। इसके बाद आपूर्ति बहाल करते ही करीब 200 मकानों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। जिससे ग्रामीणों के उपकरणों फुंक गए। वहीं, कई लोग करंट की चपेेट में आने से बचे। इस पर लाइन तुरंत बंद कर दी गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए शिकायत की। ग्रामीणों ने स्टोर के अधिकारियों को दोषी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें