फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गठबंधन की सीटों के लिए हुंकार भरेंगे रालोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत और मुजफ्फरनगर सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद मथुरा समेत दूसरे चरण की सीटों पर डेरा डालेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बागपत और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न होने के बाद अब रालोदी मथुरा सीट सहित गठबंधन की सीटों पर डेरा डालेंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मेरठ और सहारनपुर मंडल के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी यहां न केवल नुक्कड़ सभा करेंगे, बल्कि रात्रि विश्राम कर रणनीति को अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन में शामिल रालोद के हिस्से तीन सीटें मुजफ्फरनगर, बागपत और मथुरा आई हैं। पहले चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर और बागपत सीट पर मतदान संपन्न हो गया। मथुरा सीट पर 18 अप्रैल को चुनाव होना है। अजित सिंह और जयंत चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को अमरोहा लोकसभा सीट से लेकर आगरा तक की सीटों पर जाकर डेरा डालने और गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों ने अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस आदि सीटों के लिए कूच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें