सरधना। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल को भाजपा के डॉ संजीव बालियान एवं गठबंधन प्रत्याशी अजित सिंह के भाग्य का फैसला जनता ने ईवीएम में बंद कर दिया। दोनों ही प्रत्याशी जाट बिरादरी से हैं। अपनी-अपनी बिरादरी का कितना वोट किस प्रत्याशी को मिला और मुस्लिम के साथ दलित वोटों का क्या समीकरण रहा। जहां एक तरफ गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने गठबंधन के प्रत्याशी को सभी वर्गों की वोट मिलने का दावा किया है। उन्होंने अजित सिंह की जीत को पक्का बताई। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के नगर अध्यक्ष विनोद जैन का दावा है कि भाजपा के प्रत्याशी को सभी वर्गों की वोट मिली है। इसके आधार पर उनके प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान की जीत पक्की है। गठबंधन एवं भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने अपने-अपने एजेंटों से आंकड़ों लेकर जीत-हार का गणित तैयार कर रहे हैं। फिलहाल 23 मई को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा। इस बार दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही है।