फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंकडेबाजी का दौर शुरु।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद जगह-जगह चुनावी आंकड़ों का खेल शुरू हो गया है। वोटर अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में अधिक वोट पड़ने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान तथा गठबंधन प्रत्याशी अजित सिंह चुनाव लड़े। संजीव बालियान को चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी के लिए नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद, पूर्व चेयरमैन नय्यर आलम, पूर्व विधायक सैयद जकीउद्दीन के पुत्र सैयद रिहानुद्दीन के अतिरिक्त पूर्व चेयरमैन पुत्र सैयद ईसा ने एकजुट होकर अजित सिंह को चुनाव लड़ाया। इस चुनाव में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। नगर में नुक्कड़ चौपाल पर हार-जीत के दावे पेश किए जा रहे हैं। चुनावी चकल्लस का दौर शुरू हो चुका है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत निश्चित बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें