जानीखुर्द। ग्राम पतला में बसा टिकरी लौहड्डा मार्ग पर शहीद अजय कुमार गेट बनाया जाएगा। इसका निर्माण जानी ब्लॉक द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉक की एक टीम ने मौके पर जाकर गेट निर्माण को लेकर मापतौल की।
गांव बसा टिकरी निवासी अजय कुमार पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गया था। ग्रामीणों ने पतला में बसा टिकरी लौहड्डा मार्ग पर शहीद अजय कुमार के नाम से गेट बनाने की मांग की थी। बृृहस्पतिवार को जानी ब्लॉक के एडीओ मुकेश कुमार अन्य ब्लॉक कर्मियों के साथ गांव पतला पहुंचे। उन्होंने पतला में डीजीआर कॉलेज के बराबर में गेट निर्माण करने का शहीद के परिवार की रजाबंदी ली। इसके बाद गेट की लंबाई-चौड़ाई के लिए मापतौल की। गेट की ऊंचाई करीब 18 फुट रखने का निर्णय किया गया। इस दौरान जानी ब्लॉक प्रमुख अनिल मुजक्कीपुर, शहीद के पिता वीरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।