फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची न मिलने के कारण किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ द्वारा किसानों को गन्ना पर्चियां नहीं मिलने पर वे गन्ना कोल्हू पर फरवरी में भी गन्ना डालने को मजबूर हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के कार्यालय पर कृषक नेता प्रमोद, सुखवीर, मुनेश, एस मोहन आदि ने आरोप लगाया कि सहकारी गन्ना विकास समिति में भ्रष्टाचार है। किसानों को समय से गन्ना पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। हालांकि उनके पास गन्ना पैडी अभी खेतों में खड़ी है। यदि पर्चियां मिलती तो गन्ना पैडी खत्म हो जाती, लेकिन यह गन्ना समिति मेरठ के अधिकारियों द्वारा शुगर मिल से साठगांठ करके किसान को गन्ना पर्चियां जारी नहीं हो रही है। इस बार सरकार ने गन्ना समिति द्वारा पर्चियां समय से जारी करने के निर्देश हैं, लेकिन यह समिति के अधिकारी इन निर्देश को कागजों पर ही पूरा कर रहे हैं। डिप्टी केन कमिश्नर, जिला गन्ना अधिकारी ने कभी भी गन्ना समितियों से इसकी जानकारी नहीं ली। हालांकि आए दिन दोनों अधिकारियों के कार्यालय गन्ना पर्चियां जारी नहीं होने पर हंगामा हो रहा है। दोनों अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं। यदि इसी तरह गन्ना पर्चियां का मामला चलता रहा तो गन्ना को लेकर भाजपा सरकार से किसान भी नाखुश हो सकता है। इसका खामियाजा भाजपा को वोट के रूप मे चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें