फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा गुनिका एकत्र कर रही भारत के वीरों के लिए धन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

- सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की है छात्रा
- सात माह पहले स्कूल में लगाया था मनी कलेक्शन बॉक्स
मेरठ। शहीदों के परिवारों की मदद के लिए जहां हर देशवासी आगे बढ़ रहा है। वहीं, सातवीं कक्षा की छात्रा गुनिका जैन सात महीने पहले से भारत के वीरों के लिए धन जुटा रही हैं।
गुनिका सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती हैं। गुनिका कहती हैं कि मैंने अभिनेता अक्षय कुमार का शो देखा था, जिसमें उन्होंने शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए भारत के वीर अकाउंट शुरू किया था। उसे देखकर मुझे लगा कि मैं भी ऐसा कुछ करके शहीदों के आश्रितों की मदद कर सकती हूं। यह बात गुनिका ने मम्मी-पापा को बताई, तो मम्मी-पापा भी बेटी के इस सपने में उसके साथ जुड़ गए। स्कूल में प्रिंसिपल अल्पना शर्मा की मदद से गुनिका ने 23 जुलाई 2018 को एक मनी कलेक्शन बॉक्स लगवाया। इस बॉक्स में गुनिका ने खुद पैसे डालने से शुरुआत कर स्कूल के बच्चों से आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनिका अपने दोस्तों से कहती हैं कि वो ज्यादा नहीं अपनी पॉकेट मनी से केवल एक रुपया भी इस बॉक्स में दें तो शहीदों के परिवार वालों की मदद होगी। सुपरटेक निवासी गुनिका के पापा वितिन जैन और मम्मी अर्पना जैन हैं। पिता वितिन की विज्ञापन एजेंसी है। कई बच्चे इस बॉक्स में दान दे चुके हैं। वितिन जैन ने बताया कि पहले हमारी योजना मार्च में इस बॉक्स को खोलकर जमा धनराशि को भारत के वीर खाते में दान करने की थी। लेकिन अब देश में जो माहौल बना है उसे देखकर इसी माह इस राशि को दान करने की सोच रहे हैं। गुनिका के शिक्षक, प्रिंसिपल व माता-पिता इस अभियान में पूरी मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें