फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को मदद के लिए उठे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों के परिवार की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन

- भारत के वीर साइट पर मेरठ के उद्यमियों ने किया दान
- शंभूनगर रेजीडेंस एसोसिएशन ने दी 50 हजार रुपए की मदद
- सुपरस्टार अक्षय कुमार की मुहिम को बढ़ा रहे आगे

मेरठ। पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों क ी मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय ने शहीदों के परिवारों की सहायता के लिए लोगोेें से मदद की अपील की है। मंत्रालय ने आर्थिक मदद के लिए इंडियाज़ ब्रेवहार्ट्स भारत के वीर बेवसाइट तैयार की है। इस बेवसाइट पर सहायता के इच्छुक लोग मनचाही राशि दान देकर शहीदों के परिवार की मदद कर सकते हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और खेल हस्तियों के बाद शहरवासियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को शहर से लघु उद्योग भारती के सदस्यों, उद्यमियों व आम जनता ने भारत के वीर बेवसाइट पर जाकर दान किया। शहर के लोग शहीदों के परिजनों के लिए हाथोंहाथ बेवसाइट पर राशि दान कर रहे हैं। कु छ बताकर तो कई लोग गुप्त दान के माध्यम से मदद कर रहे हैं। अब तक लाखों रुपए दान हो चुके हैं। मोबाइल व अन्य किसी भी सुविधा से दान कर सकते हैं।

लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने किया दान
शहीदों के परिवार की मदद के लिए शंभुनगर रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने 50 हजार रुपए की मदद दी है। लघु भारती मेरठ के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पंकज जैन, नरेंद्र मेघानी, गौरव अग्रवाल, पंकज जैन, मनोज माहेश्वरी, दिनेश महाजन, नरेंद्र कुमार, अमित शर्मा सहित अन्य लोग भी सहायता कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के हैं दो तरीके
इस बेवसाइट पर जाकर दो प्रकार से शहीद परिवारों की मदद कर सकते हैं। बेवसाइट खुलते ही उस पर शहीदों के नाम, परिचय व फोटो सहित सारी जानकारी उपलब्ध है। अगर संबंधित किसी शहीद के परिवार की मदद करना चाहते हैं तो उस शहीद की फोटो पर क्लिक करके उसके खाते में राशि ट्रांसफर कर सकते हैं। एक व्यक्ति एक से अधिक शहीदों के परिवारों को राशि दे सकता है। अगर सेवा फंड में यह राशि देना चाहते हैं तो फंड के विकल्प पर क्लिक करके राशि दान कर सकते हैं। सेवा फंड की राशि सभी शहीदों में बराबर बांटी जाएगी।


मुख्य बिंदु-
. 80 जी के तहत आयकर में मिलेगी छूट
. दान करते ही तुरंत ईमेल पर आएगा प्रमाणपत्र
. अधिकतम 15 लाख रुपए तक की धनराशि कर सकते हैं दान
. पेटीएम, क्रेडिट, डेबिट कार्ड व ऑनलाइन कर सकते हैं मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें