फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से लाइन टूटी, चार लाख लोगों को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास के सामने विद्युत पोल में ट्रक की टक्कर से टूट गई थी लाइन
विज्ञापन


मेरठ। ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन टूटने के चलते शहर के चार बिजलीघरों की बत्ती गुल हो गई। बिजलीघर क्षेत्रों के करीब चार लाख लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को सुबह का पानी भी नहीं मिल सका। बिना बिजली और पानी के लोग परेशान रहे। लोग बिजलीघर और अधिकारियों के नंबर पर फोन करते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शताब्दीनगर स्थित ट्रांसमिशन से शहर के करीब एक दर्जन बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार रात करीब एक बजे बिजली बंबा बाईपास के सामने खड़े शारदा रोड और हापुड़ रोड बिजलीघर की 33 केवी लाइन के डबल पोल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसके चलते दोनों बिजलीघरों की बत्ती गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद विद्युत टीम मौके पर पहुंची और लाइन ठीक कराने का कार्य शुरू कराया। लाइन उठाने के लिए इसके ऊपर से गुजर रही टाउन हाल और पीएल शर्मा बिजलीघर की लाइन को भी सुबह करीब चार बजे बंद कर दिया गया। बिजली गुल होने से चारों बिजलीघर क्षेत्रों में सुबह को पानी भी नहीं मिल सका। इसके चलते क्षेत्र की कॉलोनियों में हाहाकार मचा रहा। लोग बिजली आपूर्ति के लिए बिजलीघर से लेकर अधिकारियों तक के फोन खड़काते रहे लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। खैरनगर निवासी साबिर नवाज बर्नी और कोटला निवासी मोहम्मद आजम ने बताया कि बिजली के साथ पानी भी नहीं मिलने से हर कोई परेशान रहा। शाम करीब पांच बजे लाइन ठीक करके आपूर्ति सामान्य की गई। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन डैमेज हो गई थी। हापुड़ रोड, शारदा रोड बिजलीघर प्रभावित हो गए थे। लाइन ठीक करने के लिए घंटाघर और पीएल शर्मा बिजलीघर का भी शटडाउन लेना पड़ा था। लाइन ठीक करने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें