15 साल से जमे 14 शिक्षकों की सूची शासन को भेजी
मेरठ। प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत पिछले 15 सालों से मेरठ मंडल में जमे चिकित्सा अधिकारियों की सूची शासन ने मांगी थी। मेरठ में ऐसे 14 चिकित्सक मिले हैं। इनमें डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. अंजू जोधा, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. सुभाष, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. अमर सिंह गुन्जयाल, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, डॉ. विक्रम सिंह शामिल हैं। ये सभी एडी ऑफिस, सीएमओ कार्यालय आदि जगह तैनात हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सूची भेजी दी है। यह सूची किसी आरटीआई के तहत सूचना देने के उद्देश्य से मांगी गई है। अभी स्थानांतरण संबंधी कोई सूचना नहीं है।
जयपुर में लीडरशिप की ट्रेनिंग लेने गए सीएमओ
मेरठ। जयपुर में 28 जनवरी से एक फरवरी तक लीडरशिप मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के 22 सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें मेरठ से संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अंजू जोधा और सीएमओ डॉ. राजकुमार गए हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि इंडियन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा यह ट्रेनिंग दी जा रही है।