फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट इमरान मर्डर के 4 हतयारोपियों के नगर में पोस्टर चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने पर घोषित किया था 15-15 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने नगर में चस्पा कराए पोस्टर
सरधना।
प्लाट पर कब्जे के विवाद में मोहल्ला घोसियान निवासी एडवोकेट इमरान के हत्यारोपियों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने फरार चल रहे चारों हत्यारोपियों पर हाल ही में 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को नगर में आरोपियों की तलाश में उनके पोस्टर भी चस्पा कराए गए। मामले में 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि फरार हत्यारोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश जारी है। लेकिन अभी वह हत्थे नहीं चढ़े हैं। हत्यारोपियों पर इनाम घोषित के बाद अब पुलिस ने उनके फोटो समेत पोस्टर नगर व आसपास के क्षेत्र में चस्पा कराए हैं। हत्यारोपियों में गुलजार उर्फ गुल्लू, अकबर, अमर व उमर शामिल हैं। वहीं मृतक इमरान पक्ष के लोगों का कहना है कि जब तक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, तब तक उन्हें भी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें