मवाना। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर से गांव मखदूमपुर तक साइकिल रैली निकाली। रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह तथा सुधीर कामिल ने किया। रैली नगर में भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंची। यहां पर हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सचिन गुर्जर, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा देकर प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। सुनियोजित ढंग से पिछडे़ वर्गों के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर लगातार हमला कर रही है। रैली पुलिस चौकी होते हुए मखदूमपुर बस स्टैंड, बहोडूपुर होते हुए मखदूमपुर में संपन्न हुई। इसमें सगीर राजपूत, आकाश कामिल, गुड्डू यादव, इकराम सैफी, अरशद प्रधान, नकीब अख्तर, शादाब, कंबर जैदी, वसीम सैफी, मलक सिंह, रवींद्र यादव, हाजी इरफान कुरैशी, असलम पहलवान, सलीम अख्तर, अवधेश शर्मा, सिराज मलिक, कपिल गुर्जर, मुकेश, चंद्रकिरण, जहीर आदि उपस्थित थे।
एसवीएस ने अमरोहा को हराया
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित वी-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एसवीएस की टीम ने अमरोहा को पराजित किया। एसवीएस की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसवीएस ने बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में अमरोहा की टीम 64 रन पर सिमट गई। मैन आफ द मैच एसवीएस के आदित्य रहे। मैच में कोच अनुज गुप्ता, डा. एमएन सैफी और पकंज सिंह आदि उपस्थित थे।