फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी में वालीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
वालीबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी विवि मेरठ में चल रही तीन दिवसीय इंटर कॉलेज वालीबॉल प्रतियोगिता में कई कॉलेजों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ लाइफ साइंस की टीम ने कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम को हरा दिया। पुरुष वर्ग में कॉलेज ऑफ लॉ ने बीबीए की टीम को हराया। मुख्य अतिथि विवि के उप कुलाधिपति अभिनव अग्रवाल ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। समापन समारोह में चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता विजेता टीम को पांच हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को दो हजार रुपये एवं मेडल देकर टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. टीपी ईश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डीन डॉ. डीके शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. भानू प्रताप, स्पोर्ट्स ऑफिसर मनोज कुमार, डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ. शिवा भारद्वाज, उपासना, अवनीश राय, पवन कुमार, विमल कुमार, प्रशांत सिंह, राहुल कुमार, गगन, शुभम काम्या, पलक, सोनिया आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें