पनीर रोल और चिल्ले से नाश्ता
मेरठ। कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल द्वारा खिर्वा चौपले पर लगाए गए कांवड़ शिविर में जहां कच्ची रोटी, दाल, पनीर, छोले चावल, खीर आदि का भोजन कराया जा रहा है। वहीं कांवड़ियों को नाश्ते में चाय पकोड़ी, बेसन का चिल्ला, पनीर रोल, गोल गप्पे, टिक्की, मटर चाट दी जा रही है। गणेश अग्रवाल, पंकज चौधरी, हेतराम शाक्य्र, अंकुर गुप्ता, गौरव गोयल, निशांक गर्ग, पार्षद राजेश खन्ना, प्रणव मित्तल, सोमपाल वर्मा, हिमांशु भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
भोला रोड चौराहे पर शिव कांवड़ शिविर में शिव भक्तों की सेवा में मुकेश सैनी, दुष्यंत रोहटा, महेश सैनी, गुलशन आदि रहे। यहां पर शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था हुई है और शाम को दूध बांटा जा रहा है।
बाईपास पर वैंक्टेश्वरा विवि की तरफ से कांवड़ शिविर लगाया गया है। जिसमें प्रतिदिन शिव भक्तों को भोजन, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कांवड़ियों की सेवा में एंबुलेंस की भी सुविधा है। शिविर में अशोक, कृष्ण गोपाल, कन्हैया लाल, महेंद्र नाथ, विश्वास राणा, कमल किशोर, सत्यप्रकाश, भुवनेश्वर शर्मा का विशेष सहयोग रहा।