पंडित दीन दयाल सेवा संस्थान ने लगाया चिकित्सीय शिविर
मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सेवा संस्थान की तरफ से रुड़की रोड पर ईशा अपार्टमेंट के पास दो दिवसीय चिकित्सीय शिविर लगाया गया। शुभारंभ आरएसएस के क्षेत्र संघ चालक सूर्य प्रकाश टांक, मार्गदर्शक दर्शन लाल अरोरा, महानगर संघ चालक विनोद भारतीय, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संस्थान के अध्यक्ष चौ. ब्रह्मपाल सिंह एडवोकेट एवं एडीएम और एसपी सिटी ने किया। शिविर संयोजक डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. ब्रजभूषण शर्मा, डॉ. प्रदीप, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।
इनरव्हील क्लब ने लगाया कांवड़ शिविर
मेरठ। इनरव्हील क्लब मेरठ कैंट की ओर से रुड़की रोड पर नंद वाटिका कालोनी गेट के पास कांवड़ शिविर लगाया गया। कौशल्या चत्था, पूनम गुप्ता, सुनील अग्रवाल, रितु सेठी, मीना आनंद और गीता मनोज आदि रहे।
पंजाबी एकता मंच ने लगाया शिविर
मेरठ। पंजाबी एकता मंच की तरफ से मैसोनिक लॉज रुड़की रोड पर कांवड़ शिविर लगाया गया। शिविर में अतिथि पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट बोर्ड के भूतपूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, डॉ. राम कुमार गुप्ता रहे। संस्था के अध्यक्ष तरण मेहरा, संयम अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, लविंद्र भषण आदि ने सहयोग दिया।
कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया
मेरठ। मंगलवार को भावनपुर थाने के गांव जिठौली आलमपुर में कांवड़ शिविर का किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने उद्घाटन किया। किठौर विधायक ने उद्घाटन से पूर्व शिव पार्वती के चरणों में नतमस्तक करते हुए फूल माला चढ़ाएं। उसके बाद कांवड़ शिविर का फीता काटा। वहीं किठौर विधायक ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा में किसी भी प्रकार की कोई खांमियां नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनोहर लाल सिंह, दुष्यंत तोमर, आशोक कुमार, हिमांचल सिंह, रामचरण सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो
सारथी संस्था ने लगाया मेडिकल कैंप
मेरठ। सारथी संस्था की ओर से कांवड़ियों के लिए मेडिकल शिविर लगाया गया। उद्घाटन एसपी सिटी रणविजय सिंह ने फीता काटकर किया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पांडेय व सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद ने एसपी सिटी का स्वागत किया। बताया कि कैंप कांवड़ियों के लिए लगाया गया है। मयंक वर्मा, नसीब सैफी, अपूर्वा, प्रकाश, मोनिका शर्मा, वीके जैन आदि मौजूद रहे।
फोटो
गंगा प्लाजा व्यापार संघ ने लगाया शिविर
मेरठ। गंगा प्लाजा व्यापार संघ बेगम ब्रिज की ओर से मंगलवार को शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। उद्घाटन सरधना भाजपा विधायक संगीत सोम ने फीता काटकर किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल राघव ने विधायक का स्वागत किया। बताया कि शिविर में कांवड़ियों के लिए हर प्रकार की सुविधा है।