फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को नही मिल रही पूरी बिजली, शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली न मिलने से मवाना रोड़ के उद्यमी परेशान
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के उद्यमियों ने मुख्य मंत्री सहित उच्चाधिकारियों से उद्योगों को पूरी बिजली नहीं मिलने की शिकायत की है। मंगलवार को उद्यमियों ने मुख्यमंत्री मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट आयोग को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि जरूरत के अनुसार बिजली नहीं मिलने पर उन्हें करोड़ों का घाटा हो रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो वह अपने उद्योगों की चाबी अधिकारियों को सौंप देंगे।
मवाना रोड एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ. गुंजन भारद्वाज ने बताया कि उद्योग डेडिकेटिड बना इंडस्ट्रियल फिडर को अब से पहले 24 घंटे बिजली दी जा रही थी। जिससे सभी उद्योग सुचारू रूप से चल रहे थे। लेकिन एक जुलाई से बिजली सप्लाई इंडस्ट्रियल फीडर से हटाकर ग्रामीण फीडर को दे दी गयी। जिस क ारण पूरे उद्योग क्षेत्र को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। 17 दिनों से उद्योग बंद होने की कगार पर है। विद्युत विभाग के द्वारा कुल 12 घंटे बिजली दी जा रही है। इसी वजह से उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली सही नहीं मिलने के कारण लेबर भी काम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुंजन ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सभी औद्योगिक इकाइयां उत्पीड़न का शिकार हो रही है। अगर जल्द ही उद्योगों को पूर्ण विद्युत सप्लाई नहीं मिली तो सभी उद्यमी अपने उद्योगों की चाबी अधिकारियों को सौंप देंगे। शिकायती पत्र में एक दर्जन से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें