फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित समय पर कोर्स पूरा नहीं होने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। नियमित समय में कोर्स पूरा नहीं होने पर चाणक्य एकेडमी के छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि उन्हें एसएससी का कोर्स छह माह में पूरा कराने के लिए कहा गया था। लेकिन आठ महीने बाद भी कोर्स मात्र 25 प्रतिशत ही हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमित कक्षा के नाम पर उन्हें धोखा दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान करते हुए उनकी फीस वापस दिलवाई जाए, इस आश्य का एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान ज्योति, दीपक, शिवम, शिवाली, संजय, हर्ष चौधरी, शिवा मलिक, गौरव नेगी, विशाल चौधरी, अंकित, नेहा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें