फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से किया मना
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक बीमार गर्भवती को गायनिक वार्ड में भर्ती करने से ही मना कर दिया गया। उससे कहा गया कि वह पहले अपनी पुरानी बीमारी से संबंधित रिपोर्ट लेकर आए। बाद में प्राचार्य से शिकायत करने पर महिला को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज केएक रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे की पत्नी गर्भवती है। वह परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज गई थी। आरोप है कि जब वह गायनिक वार्ड में पहुंची तो स्टाफ ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। कहा कि उसकी रिपोर्ट में लिखा है कि उसे पहले दिल की बीमारी रही है, लिहाजा वह दिल की बीमारी से संबंधित रिपोर्ट लेकर आए। उसने कहा कि उसे पहले परेशानी थी, मगर अब वह स्वस्थ है। गर्भवती होने के कारण उसे परेशानी हो रही है, लिहाजा उसे भर्ती कर लिया जाए। दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई, मगर उसे भर्ती नहीं किया गया। बाद में परिवार महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता के पास पहुंचा और उनसे इसकी शिकायत की। उन्होंने गायनिक वार्ड प्रभारी को फोन कर तुरंत भर्ती करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें