फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती की तर्ज पर होगी मंदिर में शिव आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा आरती की तर्ज पर होगी शिव की आरती
विज्ञापन

- बनारस के पुरोहित करेंगे सावन के प्रथम सोमवार को मंदिर में आरती
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार से बनारस में गंगा आरती की तर्ज पर महामृत्युंज्य भगवान शिव की आरती होगी। इसके लिए बनारस के पुरोहित स्थानीय पुरोहितों को भव्य आरती करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दी। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था। साथ ही भगवान महामृत्युंज्य शिव की मूर्ति जल में स्थापित की गई थी। एक सप्ताह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चला था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान यज्ञ की पावन भभूति तैयार हुई थी। जिसका वितरण मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक किया गया। भभूति लेने का अवसर हर सामान्य व्यक्ति को दिया गया है। भभूति लेने वालों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें