अभय का क्रिकेट में प्रदेशीय स्तर पर हुआ चयन
कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल के 8वीं के होनहार छात्र अभय चौधरी ने जिला स्तर पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके बाद छात्र का चयन अब प्रदेशीय स्तर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
स्कूल चेयरमैन डॉ. ओमपाल सिंह व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के गत 21 मई से 08 जून तक गाजियाबाद में क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 7 वें अजय वालिया मैमोरियल क्रिकेट लीग कम नॉक आउट जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 में स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र अभय चौधरी ने बेहतर प्रदर्शन कर रनर-अप ट्रॉफी जीती। छात्र के बेहतर प्रदर्शन करने पर अब उसका चयन प्रदेश स्तर पर होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ है। मंगलवार को छात्र का स्कूल में सम्मान किया गया और उसे बधाई दी गई।