फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिखैड़ा में महाकैंप लगाकर बांटे विद्युत कनेक् शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिखेड़ा में महाकैंप लगाकर बांटे विद्युत कनेक्शन
गंगानगर। गांव सिखेड़ा में विद्युत वितरण निगम द्वारा सोमवार को महाकैंप लगाकर नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। शुभारंभ पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन द्वारा किया गया। कैंप में नए कनेक्शनों के अलावा, राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी गंगानगर योगेंद्र कुमार ने बताया कि महाकैंप में सौभाग्य योजना के अंतर्गत 35 नए विद्युत कनेक्शन दिए गए। इसमें मीटर, केबल, एलईडी बल्ब, सॉकेट, एमसीबी आदि दिए गए। वहीं 17 उपभोक्ताओं के बिलों में त्रुटियों को दूर किया गया। 07 खराब मीटरों को बदला गया। 25 बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। महाकैंप में 2.45 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। अधीक्षक अभियंता संजीव राणा, अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता एसबी यादव ने ग्रामीणों की विद्युत समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द ही सुलझाने की बात कही। कैंप में इस दौरान अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें