मेरठ। जर्मनी में चल रहे शूटिंग जूनियर विश्वकप में रविवार को मेरठ की प्रिया सिंह ने 50 मी. रायफल में निशाना लगाया। जिसमें प्रिया ने 611.9 अंक का स्कोर हासिल किया।
मैच के बाद प्रिया विश्व में 41 रैंक पर पहुंच गई हैं। देश में चौथे रैंक की खिलाड़ी प्रिया का प्रदर्शन सम्मानजनक रहा। मवाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी शूटर प्रिया सिंह के भाई माइकल गौतम ने बताया कि प्रिया के और भी मैच होंगे। रविवार को हुए मैच के बाद प्रिया की विश्व में 41वीं रैंक आई है। भारत से प्रतिभाग कर रहे छह शूटरों में वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, मेरठ के अहवर रिजवी और शार्दुल विहान भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। 27 जून को होने वाली डबल ट्रैप शूटिंग में दोनों शूटरों के शानदार प्रदर्शन से पदक की उम्मीद रहेगी।