फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन उड़ते ही सदर में सामान उठाकर भागे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सौ दिन के विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सदर बाजार में कैंट बोर्ड का ड्रोन उड़ा तो सड़क पर दुकान लगाने वाले लोग सामान उठाकर भाग निकले। दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन भी हटा लिए गए। कुछ ही देर में सब व्यवस्थित नजर आया। लेकिन टीम जाते ही दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में सदर बाजार में अभियान चला। इस दौरान एक शोरूम के बाहर खड़ी कार, कई ठेले और टेंपो जब्त किए गए। सीईई ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कोई चौपहिया वाहन या ई-रिक्शा बाजार में नहीं चलेगा। शिवचौक, चितरंजन पार्क, सदर चौक, ढोलकी चौराहा और काली माता मंदिर के पास बैरियर लगाए गए हैं। केवल आज सख्ती नहीं की गई। आगे से नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, जयपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
केवल 10 ई-रिक्शाओं को छूट
बाजार में कार की छूट सिर्फ उन्हीं लोगों को होगी जो सदर में रहते हैं। बाजार में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए 10 ई-रिक्शा को कैंट बोर्ड की तरफ से अस्थायी लाइसेंस दिया जाएगा। जल्द ही चार जगहों पर पार्किंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

हम कैंट बोर्ड के साथ
सदर बाजार अतिक्रमण मुक्त करने के कैंट बोर्ड के निर्णय से सभी बड़े व्यापारी सहमत नजर आए। व्यापार मंडल चौक सदर बाजार के प्रधान राकेश जैन, सदर सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव वालिया और सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि कुछ दुकानदारों की वजह से पूरे बाजार की व्यवस्था खराब नहीं होने देंगे। कैंट बोर्ड रोजाना सख्ती करे। वहीं, व्यापारियों ने बाजार में महिलाओं के लिए तो टॉयलेट की सुविधा दिलाने की होनी चाहिए। रविंद्रपुरी का सार्वजनिक शौचालय बाजार के करीब है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। शिव चौक का वाटर एटीएम खराब पड़ा है। बाजार में कई जगह सफाई नहीं हो रही है। सीईई और सफाई अधीक्षक ने व्यापारियों को समस्याएं जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।

कैमरों का बिछेगा जाल
व्यापारी नेता सुनील दुआ ने बताया कि व्यापारियों के सहयोग से शिव चौक पर सात कैमरे लग गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से मिल-जुलकर पूरे बाजार में दुकानों के बाहर कैमरे लगवाने की अपील की।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
सौ दिन के अभियान में अभी हम लोगों को समझा रहे हैं। सदर बाजार में भी व्यापारियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। ग्राहकों को भी बताया जा रहा है। मेरठ कैंट को नंबर वन कैंट बनाना है। जो दुकानदार शाम होते ही सामान को फुटपाथ पर रख रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -प्रसाद चव्हाण, सीईओ कैंट बोर्ड
विज्ञापन



खास बातें:
सदर बाजार में चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित, पांच जगह लगाए बैरियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें