फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीवीएनएल ने विधायक की मांगें मानी, बुनकरों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुनकरों की समस्याओं को लेकर विधायक रफीक अंसारी द्वारा दिए गए धरने के बाद बृहस्पतिवार को पीवीवीएनएल अधिकारियों ने उनकी कई मांगे मान लीं। प्रबंध निदेशक ने आदेश दिए हैं कि संयोजनों का लोड बढ़ाने या घटाने के लिए कैंप के आयोजन कराए जाएंगे। इसके साथ जिन बुनकरों की पावरलूम बिक गई हैं, उनके बारे में पावरलूम के संयोजन का स्थायी विच्छेदन आवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार स्थायी विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी। पासबुक पर असिसमेंट बनाने और जुर्माना वसूलने की शिकायत पर प्रबंध निदेशक ने राजस्व निर्धारण नियमानुसार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें