सामान्य योजना से मिलेंगे 21 हजार नलकूप कनेक्शन
मेरठ। चालू वित्तीय वर्ष में सामान्य योजना के तहत 21 हजार नलकूप कनेक्शन दिए जाएंगे। शासन ने पीवीवीएनएल को कनेक्शनों का लक्ष्य जारी कर दिया है।
एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि किसानों को राहत देने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में 20 हजार 780 नलकूप कनेक्शन आवंटित किए गए हैं। सरकार ने सामान्य योजना के अंतर्गत कई साल से डार्क जोन में नलकूपों के ऊर्जीकरण पर लगे प्रतिबंध को पहले ही हटा दिया था। नलकूप कनेक्शन वरीयता के आधार पर किसानों को आवंटित होंगे। मेरठ को 620, बागपत को 830, मुरादाबाद को 2440, रामपुर को 520, जेपी नगर को 4000, संभल को 5200 एवं बिजनौर को 1066, गाजियाबाद को 170, बुलंदशहर को 50, हापुड़ को 734, सहारनपुर को 1500, मुजफ्फरनगर को 1900, शामली को 1500 और नोएडा को 250 कनेक्शन निर्गत करने का लक्ष्य दिया गया है।
एसएमएस से मिलेगी जानकारी
सामान्य योजना के तहत कनेक्शन का आवेदन करने वाले आवेदक को अधिशासी अभियंता कार्यालय से एसएमएस के जरिये सूचना दी जाएगी। कनेक्शन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बनने वाली वरीयता सूची के आधार पर मिलेगा। आवेदनकर्ता को अधिकतम 30 कार्य दिवस के अंदर एस्टीमेट की धनराशि खंड कार्यालय में जमा कराकर अनुबंध किया जाएगा।
खास बातें:
शासन ने पीवीवीएनएल के 14 जिलों को आवंटित किए नलकूप लक्ष्य