फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन पर वर्कशाप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन को निर्मल करने के लिए आज जगेगी अलख
विज्ञापन

मेरठ।
आज बडे़ स्तर पर हिंडन को निर्मल करने केलिए अलख जगेगी। इसके लिए मेरठ तथा सहारनपुर मंडल केआयुक्तों के अलावा चार जिलों के विभिन्न अधिकारी तथा तीन सौ गांवों केप्रधान तथा सचिव भाग लेंगे।
हिंडन को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए आयुक्त मेरठ डॉ. प्रभात कुमार ने अभियान चलाया है। इसके लिए सुभारती विवि में रविवार को सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें हिंडन और उसकी सहायक नदियों को निर्मल और अविरल बनाने के लिए विचार मंथन होगा। विशेषज्ञ प्रस्तुति सत्र और विभिन्न जिलों की प्रस्तुति सत्र के अलावा एक जन संवाद सत्र भी होगा, जिसमें प्रतिभागी विषय से संबंधित प्रश्न कर सकेंगे अथवा अपने सुझाव से अवगत करा सकेंगे। विशेषज्ञों द्वारा तालाबों के संरक्षण, ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हरित खेती, वनीकरण और जन जागरण विषयों पर विस्तृत चर्चा और प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इन्हीं विषयों पर जिला अधिकारी स्वयं या उनके प्रतिनिधि ज्ञानवर्धक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


ब्रहमपाल नागर भी आएंगे
रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने हरनंदी गीत तैयार किया है। इसके अलावा सम्मेनल में हिंडन डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी और और निर्मल हिंडन वेबसाइट का लोकार्पण किया जाएगा।

रिकॉर्ड पर होगी बात
आयुक्त ने हिंडन, काली नदी व कृष्णा नदी से संबंधित सभी जिलों में हिंडन किनारे बसे ग्रामों में ग्राम समाज की भूमि पर या नदी पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। मंशा इस जमीन को मुक्त करने की है। इस बाबत सभी अधिकारी रिकॉर्ड तैयार करा लाएंगे और उस चर्चा होगी।

68 नालों का सर्वे
आयुक्त ने नगरीय अपशिष्ट व घरेलू कचरे के समाधान के संबंध में हिंडन व उसकी सहायक नदियों में गिर रहे 68 नालों का सर्वे कराकर नालों के पानी के कम्पोनेन्ट की जांच कराने के लिए निर्देशित किया। आयुक्त ने हिंडन से जुडे़ ग्रामों में मॉडल क्रॉपिंग सिस्टम तैयार करने व कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


85 एनजीओ तथा किसान लेंगे भाग
इस सम्मेलन में 85 एनजीओ के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी व किसान भाग लेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 355 किमी लंबी हिंडन जो कि सात जनपदों से होकर गुजरती है के किनारे करीब 312 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं। इसके अलावा किसान यहां खेती करते हैं पर इसकेलिए अलग से काम किया जा रहा है ताकि किसानों को लाभ हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें