फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 कनेक्शनों में से 25 में बिजली चोरी होते मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
110 कनेक्शनों में 25 में चोरी होते मिली बिजली
विज्ञापन

मेरठ। पूरी सख्ती और कोशिशों के बावजूद पीवीवीएनएल उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विद्युत चोरी रोको विशेष अभियान के तहत शनिवार को हुई छापेमारी में 110 कनेक्शनों में से 25 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते हुए मिली। जबकि 56 प्रकरणों में अनियमितता मिली।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली चोरी रोको अभियान के तहत पश्चिमांचल के सभी जोन में 109 घरेलू व एक कामर्शियल कनेक्शन सहित 110 कनेक्शन चेक किए गए। घरेलू कनेक्शनों में 24 कनेक्शनों में जहां सीधे बिजली चोरी होते हुए मिली वहीं चेक किए गए एकमात्र कामर्शियल कनेक्शन में भी चोरी मिली। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ जोन में 27, सहारनपुर जोन मेें 32, मुरादाबाद जोन में 51 कनेक्शन चेक किए गए। चोरी व अनियमितता वाले सभी 81 कनेक्शनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अलावा इन कनेक्शनों के विरुद्ध 6 लाख 44 हजार रुपये राजस्व निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें