कलक्ट्रेट पर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
मेरठ। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दो अप्रैल को जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए हिंसात्मक विरोध के मद्देनजर जिला प्रशासन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सतर्क हो गया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर आरएएफ के जवान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दिखाई दिए। कलक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मी जगह-जगह पर तैनात किए गए और डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कवच मजबूत रहा।
प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई। कलक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ कमिश्नरी चौराहे एवं कचहरी के सभी गेट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कलक्ट्रेट परिसर में बिछी कुर्सियों पर सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आए जो हर स्थिति की निगरानी कर रहे थे। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और कुछ कांग्रेसी डीएम कार्यालय पर आए और जिला प्रशासन को सौंपकर चले गए।