अब 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी सुपर एक्सप्रेस
मेरठ। दिल्ली से लेकर जालंधर सेक्शन पर होने वाले कार्य की गाज सुपर एक्सप्रेस पर पड़ती है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के चलते 22 मार्च तक रद्द की गई नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस को अब 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया है।
नई दिल्ली से जालंधर तक चलने वाली इंटरसिटी सुपर एक्सप्रेस पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी ट्रेन है। इस ट्रेन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। लेकिन जब भी किसी स्टेशन या ट्रैक पर मेंटेनेंस आदि का कार्य चलता है तो रेलवे इस ट्रेन के पहिये रोक देता है। पिछले एक महीने से यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म मेंटेनेंस और वॉशेबल एप्रेन के चलते रद्द चल रही है। पिछले दिनों रेलवे ने इसे 22 मार्च तक रद्द रखने की घोषणा की थी। लेकिन रेलवे ने अब कार्य पूरा नहीं होने के चलते इसे 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काम के चलते करीब एक दर्जन ट्रेन रद्द की गई हैं। इसमें सुपर एक्सप्रेस भी शामिल है।
खास बातें:
इससे पहले इंटरसिटी को 22 मार्च तक के लिए किया गया था रद्द