फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई स्थानों पर लगा जाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर में रविवार को भी जाम की समस्या बनी रही। लालकुर्ती में मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शाम होते ही दिल्ली रोड पर अलग अलग स्थानों पर लगे जाम में वाहन फंसे रहे।
दोपहर के समय हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक वाहन रेंगते रहे। बीच सड़क पर ही अवैध ऑटो और ई रिक्शा भी जाम का कारण बने थे। ट्रैफिक पुलिस की ट्रैमो बाइक ने जाम खुलवाया। लालकुर्ती में भी मुख्य मार्ग पर यही हाल रहा। पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी जाम की स्थिति बनी रही। भैसाली बस अड्डे के सामने दिल्ली रोड पर जाम लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन

शाम को मेट्रो प्लाजा से बागपत रोड की तरफ भी वाहन रेंगते रहे। परतापुर तिराहे पर भी शाम होते ही जाम लग गया। रात में एनएच- 58 पर मोहिउद्दीनपुर में गन्ने के वाहनों के कारण जाम लग गया। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास भी आधा घंटे तक जाम लगा रहा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि रात के लिए हाइवे और मुख्य मार्गाें पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया गया है।


10 मिनट की दूरी, दो घंटे में हुई पूरी
हाईवे पर लगा भीषण जाम, होली मनाकर दिल्ली-एनसीआर लौट रहे लोगों के वाहनों ने बिगाड़े हालात
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर/मुरादनगर। अवकाश पर वाहनों के दबाव और होली मनाकर दिल्ली-एनसीआर की ओर लौटने वाले लोगों के वाहनों ने रविवार को एनएच- 58 जाम कर दिया। पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। मोदीनगर व मुरादनगर में आबादी के बीच 10 मिनट के सफर को पूरा करने में वाहन को करीब दो घंटे लग गए। शाम को हालात और बिगड़ गए। पुलिस जाम खुलवाने के लिए हांफती नजर आई।
दिल्ली और मेरठ जाने वाले कई यात्रियों ने बताया कि वह जाम से बचने के लिए तड़के ही घर से निकले, लेकिन मोदीनगर व मुरादनगर में जाम में फंस गए। मुरादनगर में करीब आठ किमी के दायरे में गाड़ियां फंसी नजर आईं। वाहनों की अधिकता और अवैध कटों ने हालात ज्यादा खराब कर दिए। सुबह करीब 10 बजे रावली रोड तिराहे कट पर जाम लगा। दोपहर करीब 12 बजे के बाद सीएचसी, बंबा रोड कट पर जाम लगना शुरू हुआ। गंगनहर से दुहाई तक करीब आठ किमी लंबे जाम में फंसे यात्रियों की जमकर फजीहत हुई। वहीं, दुहाई बस स्टैंड के पास एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया।

रोज फंसते हैं जाम में
मुझे रोजाना व्यापार के सिलसिले में दिल्ली, नोएडा और सोनीपत जाना पड़ता है। मुरादनगर में रोज जाम से जूझता हूं। पुलिस-प्रशासन को जाम से निपटने के लिए स्थायी इंतजाम करने चाहिए। - उमेश गुप्ता, व्यापारी, थापर नगर, मेरठ

पहले पता होता तो नहीं आता
दिल्ली-मेरठ हाइवे 58 पर करीब तीन घंटे से जाम में परिवार सहित फंसा हुआ हूं। पहले से पता होता तो इधर से निकलता हीं नहीं। पता नहीं, कितनी देर ओर जाम में फंसे रहना होगा। - सुनील कुमार, कंकड़खेड़ा, मेरठ
विज्ञापन


15 में पहुंचे दो किमी
पांच बजे किसी काम के लिए मेरठ से गाजियाबाद निकले थे। सात बजने को हैं और अभी हम मोदीनगर में ही फंसे हैं। यहां पर करीब 15 मिनट में मात्र दो किलोमीटर का सफर तय कर पाए हैं। - अमित व कपिल, मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें