फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी और लुटने वालीं लग्जरी गाड़ियां अधिकतर मेरठ के सोतीगंज में काटी जा रही हैं। आरोपी को साथ लेकर दिल्ली पुलिस रोजाना सोतीगंज में छापा मारती है। शनिवार को भी दिन निकलते ही दिल्ली पुलिस सोतीगंज में पहुंच गई। पुलिस के साथ आए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस कबाड़ी के गोदाम पर पहुंची तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने विरोध किया को पुलिस ने लाठी उठा ली। इस पर वहां जमकर हंगामा हुआ। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस आरोपी लेकर वहां से चली गई।
दिल्ली पुलिस सुबह सात बजे सोतीगंज में पहुंची। उनके साथ एक वाहन चोर भी था। आरोपी ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली से चोरी कर एक लोहा व्यापारी की लग्जरी गाड़ी सोतीगंज में एक कबाड़ी को बेची है। एक सप्ताह पूर्व गाड़ी को बेचना बताया है। दिल्ली पुलिस कबाड़ी के गोदाम पर पहुंची तो वहां ताला लगा था। लोगों की भीड़ लगने लगी तो दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो भीड़ वहां से चलती बनी। दिल्ली पुलिस ने छापे के दौरान लोगों से कहा कि दिल्ली से चोरी हुई लग्जरी गाड़ी सोतीगंज में काटी जा रही है। वाहन चोर और लूटने वाले आरोपियों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करती है तो वह गाड़ी सोतीगंज में कटना बताते हैं। कई बार पुलिस जीपीएस के जरिये भी चोरी हुई गाड़ी का पीछा करते सोतीगंज में आई। कई बार तो कबाड़ियों ने गुपचुप तरीके से गाड़ियां वापस कर दी तो कई बार चोरी हुई गाड़ी के पूरे पैसे तक वापस कर दिए।

हल्ला मत करो, हम बुलाते हैं
दिल्ली पुलिस से कई कबाड़ियों ने कहा कि साहब हल्ला मत करो। जिस कबाड़ी का नाम आरोपी बताएगा उसको हम आपके सामने बुलाकर ले आएंगे। मामला थोड़ा ठंडा हुआ तो दिल्ली पुलिस सोतीगंज पुलिस चौकी में बैठ गई। कई कबाड़ियों से चौकी में ही पूछताछ की।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारा था। कोई चोरी की गाड़ी पुलिस को नहीं मिली। सूचना पर सदर थाने की पुलिस भी भेजी गई थी। दिल्ली पुलिस अक्सर सोतीगंज में आती है। छापे से पहले लोकल पुलिस को सूचना दे तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। मंजिल सैनी दहल, एसएसपी

खास बात
वाहन चोर को साथ लेकर आई थी पुलिस, दिल्ली से हुई थी लग्जरी गाड़ी चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें