फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कैंपस छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि में छात्र संघ चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। जहां सपा छात्र सभा अपना पैनल घोषित कर चुकी हैं, वहीं एबीवीपी, रालोद, एनएसयूवाई जातिगत आंकड़ों को साधकर अपने पैनल घोषित करने की तैयारी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि रविवार को दोनों पैनल जारी हो जाएंगे। उधर, सभी संभावित पैनलों के छात्रनेताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने मतदाताओं से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। शनिवार को अवकाश के दिन भी विवि में छात्रों का जमघट देखने को मिला। विवि कैंपस होर्डिंग और पोस्टरों से पट गया है।
विज्ञापन

विवि कैंपस में आचार संहिता का उल्लंघन पहले दिन से ही शुरू हो गया था। सभी दलों के छात्र नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। एबीवीपी ने अपना पैनल घोषित करने से पहले ही विवि कैंपस में जुलूस निकाला था। इसे लेकर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे थे। एबीवीपी का शनिवार को पैनल घोषित होना था। दिनभर सभी पदाधिकारी बैठक करते रहे। पैनल में नाम लगभग शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन पैनल घोषित नहीं किया गया। माना जा रहा है कि आज रविवार को पैनल घोषित होगा। एबीवीपी के प्रदेश प्रमुख उत्तम सैनी का कहना है कि छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराएगा। विपक्षी एबीवीपी के पैनल घोषित होने से पहले ही बौखलाए हुए हैं। उधर, रालोद और एनएसयूवाई के संयुक्त पैनल उतारने के संकेत मिल रहे हैं। रालोद और एनएसयूवाई के संयुक्त पैनल को भी मजबूत मानकर चला जा रहा है। विवि में रालोद के परंपरागत वोट बैंक जाट समाज के छात्रों की संख्या भी विवि में काफी है। इसके अलावा एनएसयूवाई भी छात्र संघ चुनावों में अपना परचम लहराती रही है। सपा छात्रा सभा के पैनल ने ही नहीं बल्कि एनएसयूवाई, रालोद, एबीवीपी के छात्र नेता ही नहीं बल्कि बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सपा के अतुल प्रधान सहित कई छात्र नेता चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें