फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंच पर लगेगा जर्मन हैंगर

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी के मंच पर लगेगा जर्मन हैंगर
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 18 नवंबर को होने वाली चुनावी रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। भाजपा के महानगर महामंत्री प्रवीण अग्रवाल और संजीव माहेश्वरी के निर्देशन में काम तेजी से चल रहा है। योगी आदित्यनाथ के मंच को जहां जर्मन हैंगर से कवर किया जा रहा है, तो सामने जनता खुले मैदान में होगी। उसे पंडाल से कवर नहीं किया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी मैदान में मंच के पास लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की देखरेख में भाजपाई हैलीपैड को तैयार करा रहे हैं। सभा स्थल पर ही हैलीपैड होने के कारण उसे पक्का बनवाया जा रहा है, ताकि ज्यादा धूल न उड़े। इसके साथ ही करीब 35-40 लोगों के बैठने की क्षमता वाले मंच को लगभग पांच फीट ऊंचाई पर तैयार किया जा रहा है। इस मंच के ऊपर जर्मन हैंगर लगा होगा। जर्मन हैंगर का उपयोग भी सभा स्थल के पास हैलीपैड होने के कारण हो रहा है, ताकि हवा के दबाव में मंच का पंडाल प्रभावित न हो।
विज्ञापन

इसके साथ ही पब्लिक के बैठने की व्यवस्था खुले में होगी, जिसमें डी के बाद कुर्सियां डाली जा रही हैं। इसमें कई ब्लॉक तैयार होंगे। जिसमें पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों, निवर्तमान पार्षदों सहित कई अन्य के बैठाया जाएगा। वहीं महिलाओं और मीडिया का ब्लॉक भी अलग से तैयार होगा।
विज्ञापन

मैदान के साथ बाहर की भी सफाई
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भले ही चुनावी सभा हो, लेकिन दिल्ली - मेरठ मार्ग के डिवाइडर की मरम्मत के साथ रंगाई पुताई का काम तेज हो गया है। जबकि मैदान की सफाई भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गई है।
खास बात
हैलीपैड के कारण जर्मन हैंगर का हो रहा प्रयोग, भीड़ के लिए नहीं होगा मैदान में पंडाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें