महापौर पद के लिए आप ने भी खेला वाल्मीकि कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी महापौर पद के लिए वाल्मीकि कार्ड खेला है। आप ने रविवार को मेयर प्रत्याशी के उम्मीदवार और सिवाल खास नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कर्दम ने बताया कि हमारी पार्टी के पास मेयर तथा नगर पंचायत के लिए विभिन्न आवेदन आये थे। इनमें से नीलम राठौर पत्नी विकास को पार्टी के मेयर पद के लिए चुना गया है, उनकी शैक्षिक योग्यता एमए, बीएड है। इसकेअलावा सिवाल खास की नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए रशीदा अलवी का नाम है। मेरठ नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए वार्ड 85 से महताब अली, वार्ड 87 से नजमा, वार्ड 29 से कृष्ण चंद्रा, वार्ड 25 से सुखबीरी, वार्ड 78 से इमरान आलम, वार्ड 39 से मोहन चंद गौतम, वार्ड 18 से अनिल कुमार, वार्ड 14 से सुधांशु भटनागर, वार्ड 34 से बबली तथा फलावदा के वार्ड एक से सीमा देवी के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। नगर निगम में 43 पार्षद प्रत्याशियों को फाइल कर चुके हैं और 25 उमीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। प्रेसवार्ता में पार्टी के जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़, जिला सचिव मनोज हंस, जिला संरक्षक समय सिंह, जिला सह सचिव गुरमिंदर सिंह, महानगर संयोजक आरिफ खान, प्रदेश वक्ता एवं प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राशिद सैफी आदि रहे।
खास खबर
नीलम राठौर को घोशित किया मेयर पद का प्रत्याशी