फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सुरेश्वरी गौपीठ पुण्यार्थ न्यास के तत्वावधान में बद्रीशपुरम स्थित केदारेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को शुभारंभ किया गया। कथा वाचक पं. श्रीकृष्ण प्रीत मिश्र ने भागवत महात्म्य के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान किया। इनमें देवर्षि नारद जी की भक्ति से भेंट, दु:ख दूर करने के लिए नारद जी का उद्योग, गोकर्णोपाख्यान, धुंधकारी का प्रेत योनी से श्रीमद्भागवत के प्रभाव से उद्धार, सप्ताह यज्ञ की विधि का विशेष व्याख्यान किया गया। भागवत कथा और भगवत भक्ति का महत्व, भगवान के अवतारों का वर्णन आदि प्रसंग सुनाए। महात्म्य के षष्टम अध्याय में वर्णित सप्ताह यज्ञ विधि के अंतर्गत नारद सनकादि संवाद की चर्चा करते हुए विशेष रुप से स्त्री और प्रत्येक जाति के लोगों की भागवत कथा में उपस्थिति होना अनिवार्य बताया। चौ. रणवीर सिंह पंवार, अरविंद कुमार, विवेक ममगाई, दीपक पंथारी, विभोर शर्मा, विक्रम सिंह, कृपा राम, अनिल रावत, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें