फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. सोमेंद्र तोमर बने पंचायती राज समिति के सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. सोमेंद्र तोमर बने पंचायती राज समिति के सभापति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दक्षिण विधानसभा से विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर को विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत राज समिति का सभापति मनोनीत किया है। विधानसभा की कई समितियों का गठन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने यह घोषणा की। वहीं मीरापुर से विधायक निर्वाचित हुए अवतार सिंह भड़ाना को नियम समिति का पदेन सभापति नियुक्त किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कई समितियों का गठन किया। इन समितियों में क्षेत्र और जातिगत आधार का भी ध्यान रखा गया है। प्रदेश में गुर्जर बिरादरी पांच विधायक निर्वाचित होकर आए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर बिरादरी निर्णायक भूमिका में है। 2014 के लोकसभा चुनाव के साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव में भी गुर्जर बिरादरी का रुख भाजपा की तरफ नजर आया, लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल में एक भी गुर्जर विधायक को मंत्री मंडल में जगह न मिलने से गुर्जर बिरादरी में कहीं न कहीं नाराजगी नजर आ रही थी। भाजपा सूत्रों के अनुसार गुर्जर बिरादरी को प्रतिनिधित्व देने के लिए ही वेस्ट यूपी के दो गुर्जर विधायकों को सभापति बनाया गया है। जिसमें मेरठ दक्षिण से युवा विधायक जहां पंचायती राज समिति के सभापति मनोनीत किये गये तो मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना को भी नियम समिति का पदेन सभापति बनाया गया है।
विज्ञापन

खास बात
मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना को भी बनाया नियम समिति का सभापति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें