फोटो मेरठ के कॉलेज फोल्डर में सेव
कॉलेज के लिए युवाओं ने जमकर की खरीदारी
सेलिब्रिटीज से प्रेरित होकर तैयार कराई ड्रेेस
कॉलेज की वेलकम पार्टी में कुछ अलग करने की प्लानिंग
मेरठ। स्कूल से निकलकर कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने के लिए युवाओं ने खासी तैयारी की है। स्कूल यूनिफार्म का बंधन और अनुशासन की सख्ती से आजादी मिलने से युवा खुश हैं। खुद को कूल और स्टाइलिश दिखाने के लिए एक महीने तैयारी की है। लड़कियों ने बालों को स्मूदनिंग और हाइलाइट कराया है। लड़कों ने जूतों, जैकेट की खास खरीदारी की है, ताकि कॉलेज में दोस्तों के बीच कुछ अलग दिखें। युवाओं ने कॉलेज की वेलकम पार्टी में धमाल करने का प्लान बनाया है।
बालों को कराया स्टाइलिश
शास्त्रीनगर निवासी सिमरन सूर्यवंशी ने एमपीजीएस शास्त्रीनगर से 12वीं पास की है। उन्होंने सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के बीएफए एनिमेशन में प्रवेश लिया है। वह कहती हैं पहली बार कॉलेज जाने का उत्साह अभी तक सुना है, अब इसे महसूस कर रही हूं। कॉलेज में सबसे अलग दिखूं, इसलिए मैंने बालों की स्मूदनिंग और हाइलाइटिंग कराई। जूते और ड्रेस भी खरीदे हैं, जो मेरी पर्सनैलिटी को मैच करें।
एक महीने पहले की तैयारी
माधवपुरम निवासी नूपुर ने वर्धमान एकेडमी से 12वीं की है। अब उन्होंने फाइन आर्ट के पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है। वह कहती हैं कॉलेज में वेलकम पार्टी से लेकर पहले दिन क्या पहनना है इसकी तैयारी की है। तैयारी में पूरा एक महीना लगा। क्योंकि मैंने बुटीक से ड्रेस डिजायन कराई हैं, जो क्लास में सबसे यूनिक लगेंगी।
दिल्ली से की शॉपिंग, हेयर स्टाइल बदला
फरीदाबाद की रहने वाली पूनम ने क ॉलेज में सबसे स्टाइलिश और अलग दिखने के लिए पूरी शॉपिंग दिल्ली से की है। मेरठ में पूनम ने आरजी कॉलेज के फैशन डिजायनिंग ग्रेजुएशन में प्रवेश लिया है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती हैं। बकौल पूनम घर से दूर हॉस्टल में रहना था, इसलिए तैयारी ज्यादा करनी थी। मैंने कपड़े खरीदे, कुछ हैंडबैग्स, हेयर एसेसरीज भी ली हैं। साथ ही अपने बालों का लुक भी बदलवाया।
मैचिंग जूते, पर्स और एसेसरीज खरीदे
देवपुरी कॉलोनी निवासी भारती ने आरजी पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया है। भारती ने सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह कहती हैं स्कूल के दिनों में ही कभी-कभी हम सहेलियां मिलकर कॉलेज की तैयारियों पर बातें करते थे। हम लोगों ने तभी काफी प्लानिंग की थी। मैंने मैचिंग जूते, हैंडबैग्स और ज्वैलरी ली है, जिसे मैं हर ड्रेस पर मैच कर सकूं।
ब्रांडेड स्पैक्स लिए ऑनलाइन टी-शर्ट खरीदी
गॉडविन सोसायटी में रहने वाले देवेंद्र ने भी कॉलेज के पहले साल में खुद को स्टाइलिश और कूल दिखाने के लिए अच्छी तैयारी की है। वह कहते हैं फैशन आइकन केवल लड़कियां ही तो नहीं हो सकती। स्टाइल तो लड़के भी कैरी कर सकते हैं। कॉलेज में सबसे अलग दिखूं, इसलिए मैंने ऑनलाइन टी-शर्ट खरीदी हैं। चूंकि ऑनलाइन में काफी नया स्टफ मिलता है जो शोरूम पर नहीं मिलता। टाइटन के स्पैक्स भी बनवाए हैं।
जिम में बनाई बॉडी, खरीदा सूट और जींस
दिल्ली निवासी सिद्धार्थ मेरठ में बीएफए करने आए हैं। उन्होंने सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज में एडमिशन लिया है। वह कहते हैं स्कूल में था तभी सोच लिया था कि कॉलेज में जाकर कैसे खुद को मेंटेन करना है। गर्मी की छुट्टियों में जिम ज्वाइन कर लिया था, ताकि कॉलेज में फिटनेस के मामले में अच्छा लगूं। वेलकम पार्टी के लिए स्लिमफिट सूट तैयार कराया। रुटीन के लिए ऑफ कलर जींस, ट्राउजर और टी-शर्ट ली हैं।