फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार गिरा जर्जर मकान, दादी पौती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुरा में जर्जर मकान ढहा, दादी पोती घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा में सालों से बंद पड़ा एक जर्जर मकान ढह गया। इसमें एक महिला और उसकी तीन साल की पोती घायल हो गई। वहीं एक व्यापारी की स्कूटी भी मलबे में दब गई। लोग घायल दादी पोती को उठाकर चिकित्सक के यहां ले गए। घायलों के परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
किशनपुरा निवासी मदन की भाभी का एक पुराना मकान मोहल्ले में है। मकान के आसपास कई दुकानें बनी हैं। परिवार के लोग कई साल पहले शहर से बाहर चले गए थे। तभी से मकान बंद है। रविवार सुबह करीब साढे़ सात बजे मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। उसका मलबा बीच बाजार सड़क पर आकर गिरा। नीचे अपनी किराना की दुकान के बाहर खड़ी दुकानदार अजय की पत्नी अर्चना और उसकी पोती दिशा (3) मलबे की चपेट में आने से घायल हो गई। दिशा के पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं नीचे गली में खड़ी दुकानदार अमित की स्कूटी भी मलबे में दब गई। सूचना पर पहुंची टीपी नगर थाना पुलिस ने जानकारी ली। पीड़ित परिवार की ओर से मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्र रहा कि बाजार नहीं खुला था
जर्जर मकान आबादी के बीच है। लोगों ने बताया कि घटना सुबह साढे़ सात बजे हुई। शुक्र रहा कि उस वक्त किशनुपरा बाजार की अधिकांश दुकानें बंद थी। इसलिए यहां भीड़ भाड़ अधिक नहीं थी। यदि हादसा कुछ देर बाद होता तो अनहोनी भी हो सकती थी।

नगर निगम के खिलाफ गुस्सा
लोगों में नगर निगम के खिलाफ भी रोष है। नियमानुसार बंद पडे़ जर्जर मकान के मालिक को निगम द्वारा भवन नोटिस देकर कार्रवाई की जाती है, लेकिन निगम ने भी कुछ नहीं किया। अमित, बिट्टू ,नीरज आदि ने बताया कि मकान मालिक का भाई किशनपुरा में ही रहते है। उन्हें कई बार इस मकान की जर्जर हालत के बारे में बताया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मकान किसी महिला का है। उनका परिवार बाहर रहता है। किशनपुरा में रहने वाले उनके देवर को चेतावनी देकर मलबा हटवाने को कहा गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जाएगा। ब्रजेश शर्मा एसओ, टीपी नगर
खास बात
रविवार सुबह हुआ हादसा, स्कूटी भी दबी, मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें